क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला में प्रत्येक वर्ष नदी/नहर में डूबने से सैकड़ो बच्चो की मृत्यु हो जाती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त जिला में घटना घटित होने के काफी देर बाद एन0डी0आर0एफ0 की टीम को बुलाया जाता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार रोहतास जिला में एन0डी0आर0एफ0 टीम की व्यवस्था करने का विचार रखती है, हॉ तो कब तक, नहीं तो क्यो?