स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र दिनांक 05 अगस्त 2024 के अंक में प्रकाशित शीर्षक “प्रतिमाह 300 मरीजों का होगा इलाज” के आलोक में क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में प्रतिमाह 300 और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 1800 मरीजों का ओपीडी में 80 प्रतिशत दवा की उपलब्धता की स्थिति में ईलाज करने की योजना है;2. क्या यह बात सही है कि सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर रैपिड डायग्स्टिनोक किट उपलब्ध रखने का आदेश दिया गया है, जबकि प0 चम्पारण जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पाठकजी बाजार नौतन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कठैया चौक नौतन तथा एंड वेलनेस सेंटर मलाही बलुआ बैरिया में दवा उपलब्ध नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?