क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि औरबाद जिला के नवीनगर प्रखण्ड अन्तर्गत महुऑवा पंचायत के माधे ग्राम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अवस्थित है?2. क्या यह बात सही है कि उपरोक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्मित नहीं रहने के कारण चिकित्सकों कर्मियों के साथ-साथ रोगियों को काफी कठिनाई होती है और समुचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलता है जिससे उनमें असंतोष है?3. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जनहित में कब तक उपरोक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण कराने की विचार रखती है, नहीं तो क्यों?