स्थानीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र दिनांक-26.12.2024 के अंक में छपी खबर के शीर्षक ’’ डॉक्टरों की समान पोस्टिंग नहीं 18 जिलों में 60 प्रतिशत पद रिक्त'' के आलोक में क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के पटना जिला में 11 हजार 541 लोगों पर एक डॉक्टर कार्यरत है, जबकि अररिया जिला में 56 हजार 224 लोगों पर एक डॉक्टर प्रतिनियुक्त है;2. क्या यह बात सही है कि डॉक्टरों की समान पोस्टिंग नहीं होने के कारण राज्य के 18 जिलों में 60 प्रतिशत चिकित्सकों के पद रिक्त हैं ?3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो डॉक्टरों की समान पोस्टिंग नहीं करने और 18 जिलों में चिकित्सकों के 60 प्रतिशत पद रिक्त रहने का क्या औचित्य है?