क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा टी0बी0 के मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत प्रति माह 500रू की राशि देने का प्रावधान है;2. क्या यह बात सही है कि विगत दो वर्षो में जमुई जिला अंतर्गत निक्षय पोषण योजना के तहत टी0बी0 के मरीजों को डी0बी0टी0 के माध्यम से मिलने वाली राशि लगभग आधे से अधिक मरीजों को भुगतान नहीं हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जमुई जिला अंतर्गत टी0बी0 मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत लंबित राशि का भुगतान करने की विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?