क्या मंत्री पर्यटन विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1.क्या यह बात सही है कि जिला-पूर्वी चम्पारण अन्तर्गत प्रखण्ड-कोटवा के जसौली पट्टी पंचायत के जसौली पट्टी जो स्वतंत्राता सेनानी स्व. लोमराज बाबू का जन्मस्थाली है, जहाँ प्रतिवर्ष ‘‘चम्पारण सत्याग्रह महोत्सव’’ बिहार सरकार द्वारा कराया जाता है;2. म्या यह बात सही है, जसौली पट्टी गाँव एक ऐतिहासिक महत्व की स्थल है जो पर्यटन रोड मैप मे शामिल है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्थल को पर्यटक स्थल के रूप मे विकसित करने की विचार रखती है , हाँ तो कब तक नही तो क्यों?