क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के अधीन 14 पीएचसी कार्यरत है किन्तु दवाओ एवं चिकित्सको की कमी के कारण क्षेत्र की जनता को समुचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलता है, यदि हाँ तो उक्त पीएचसी में दवाओ एवं चिकित्सको की कमी का क्या औचित्य है?