क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर प्रखण्ड के महेशा फरकपुर पंचायत के वार्ड संख्या-02 में साह टोला वासुदेव में एवं कुर्मी टोला में बिजली का पोल अभी तक नही है ;2. क्या यह बात सही है कि लोग आज भी बिजली की आपूर्ति हेतु तार बाँस-बल्ला के सहारे अपने घर तक ले जा रहे हैं, जिससे आमजन तथा उनके घर और माल मवेशी से साथ बड़ी घटना होने की आशंका बनी रहती है'3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त गाँव के संबंधित वार्ड में स्थायी पोल लगवाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?