क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत बाराचट्टी ग्राम पंचायत दिवनियॉ के शिवगंज बाजार में वर्षो से अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र जर्जर सामुदायिक भवन में संचालित है;2. क्या यह बात सही है कि भवन के अभाव में स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा देने में काफी कठिनाई होती है और हमेशा जान का खतरा बना रहता है;3. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कब तक उक्त अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण करने की विचार रखती है, नहीं तो क्यों?