Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2568UnStarred Question Listed

व्यवस्था करना

श्री अजय कुमार (138) (बिभूतिपुर ) स्वास्थ्य 28 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के सदर अस्पताल समस्तीपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में अमूमन तीन से पाँच शवों का पोस्टमार्टम होता है, जिसे पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखने का प्रावधान है, जबकि शव रखने के लिए मात्र एक ही डीप फ्रीजर है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पोस्टमार्टम हाउस में वातानुकूलित मर्चर रूम की व्यवस्था नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम के बाद शव को बाहर ही रखा जाता है; जिससे शव सड़ने एव बदबू आने लगता है, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार डीप फ्रीजर एवं वातानुकूलित मर्चर रूम की व्यवस्था करने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
28 मार्च, 2025
Member
श्री अजय कुमार (138) (बिभूतिपुर )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
AJAY KUMAR (138)
AJAY KUMAR (138)
Party
Communist Party of India (Marxist)
Constituency
Bibhutipur -Samastipur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1969
Address
Village-Po-Belari, Thana-Ujiarpur, District-Samastipur