क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत सोनवरसा प्रखण्ड के रजवाड़ा ग्राम वासी संजय सुमन, पिता-राज किशोर साह की मृत्यु कोरोना-19 से दिनांक 16.06.2021 को गुरू तेंग बहादुर अस्पताल शहादरा दिल्ली में हो गई थी;2. क्या यह बात सही है कि मृतक के परिवार को सरकारी सहायता राशि नहीं मिली, फलस्वरूप मृतक के पिता द्वारा जिला- लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सीतामढ़ी को शिकायत की गई थी, जिसका परिवाद संख्या 404110120092408690 है, परिवाद पर आदेश के आलोक में जिला स्वास्थ्य समिति सीतामढ़ी के पत्रांक-1863 दिनांक 09.12.2022 द्वारा कार्यपालक निर्देशक स्वास्थ्य समिति, बिहार को कोविड-19 मृत्यु से सम्बंधित आकड़ों की सूचि के क्रम संख्या 4 पर सत्यापित है ;4. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक आश्रित परिवार को सरकार से मिलने वाली राशि देने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?