क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला में सहदेई बुजूर्ग प्रखण्ड अंतर्गत सहदेई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों की बीमारियों की जाँच हेतु एक्स-रे व अल्ट्रा साउंड मशीन कार्य नहीं कर रहा और न ही पैथोलॉजिकल जाँच की ही व्यवस्था है, जिससे वहॉ के रोगियों को सरकार के मानक के अनुरूप चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है, यदि हाँ तो सरकार कबतक सहदेई बुजुर्ग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे मशीन अल्ट्रा साउण्ड मशीन और पैथेलॉजिकल जाँच की व्यवस्था करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?