स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-14.12.2024 को प्रकाशित ‘‘हड्डी के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एक भी प्लास्टिक सर्जन नहीं’’ शीर्षक के आलोक में क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि राजधानी पटना में हड्डी का एकमात्र सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल-सह-ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पारा मेडिकल स्टाफ सहित संसाधनों की कमी के कारण मरीज को होने वाली असुविधा के साथ-साथ थायराइड एव एमआरआई जांच भी नहीं हो पाती है, जिससे मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है, यदि हां तो सरकार कबतक उक्त अस्पताल में चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पारा स्टाफ की प्रतिनियुक्ति सहित उक्त वर्णित जांच की सुविधा बहाल कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?