क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता राशि जो गरीब आम लोग को उपलब्ध् करायी जाती है न्यायसंगत रूप से नहीं की जाती है, साथ ही राशि वितरण भेद भाव कर के दी जाती है;2. क्या यह बात सही है कि दिनांक 07.02.2025 को प्रश्नकर्ता द्वारा श्री अनिल बैठा का आवेदन संलग्न कर निदेशक प्रमुख स्वा सेवाएं, पटना को जमा की गयी थी, किन्तु आज दिनांक 28.02.2025 तक उक्त आवेदन का निष्पादन नहीं किया गया है, जबकि उस तारीख के बाद के आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारत्मक है तो क्या सरकार उक्त आवेदन का निष्पादन एवं राशि वितरण न्यायसंगत करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?