क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -क्या यह बात सही है कि कटिहार के सदर अस्पताल में विगत चार वर्षों से उपाधीक्षक के पद पर नियमित प्रतिनियुक्ति नहीं होने के कारण रोगियों को काफी कठिनाई होती है, यदि हां तो सरकार कब-तक उक्त अस्पताल में नियमित उपाधीक्षक की प्रतिनियुक्ति का विचार रखती है नहीं तो क्यों?