क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि जमुई जिला के सिकन्दरा बाजार के बीचों-बीच शेखपुरा - सिकन्दरा मार्ग पर एन एच-333 (ए) गुजरती है जहाँ आए दिन दुर्घटना होती है तथा अस्पताल की कमी रहने के कारण दुर्घटनाग्रस्त लोगों को दूर अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो जाती है; यदि हाँ तो सरकार एन एच 333 (ए) सिकन्दरा के नजदीक एक ट्रामा सेन्टर की स्थापना का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?