Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2527UnStarred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री नारायण प्रसाद (06) (नौतन) स्वास्थ्य 28 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

स्थानीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र दिनांक - 23/12/2024 के अंक में प्रकाशित शीर्षक “ सूबे में 33 % निजी अस्पताल विभाग को नहीं भेज रहे रिपोर्ट ” के आलोक में  क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी निजी  अस्पताल में  किस-किस बीमारी के कितने मरीज का ईलाज किया गया, इसका प्रतिमाह प्रतिवेदन एच0एम0आई0एस0 पोर्टल पर स्वास्थ्य विभाग को भेजने का निदेश फरवरी 2024 में दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि सरकार के निर्देश का अनुपालन 33 प्रतिशत निजी अस्पताल नहीं कर रहे है जिसपर विभाग ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पश्चिम चम्पारण समेत सभी जिला पदाधिकारी को निजी अस्पताल के विरूद्ध कार्रवाई करने का निदेश नवम्बर 2024 में दिया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार लापरवाह निजी अस्पतालों के विरूद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
28 मार्च, 2025
Member
श्री नारायण प्रसाद (06) (नौतन)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
NARAYAN PRASAD (06)
NARAYAN PRASAD (06)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Nautan - West Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
15 Feb 1958
Address
Village- Bishunpura, PO- Bishunpura, Thana- Jagdishpur, District- West Champaran, Bihar