क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत तरैया प्रखंड के तरैया रेफरल अस्पताल भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं कराया जा रहा है तथा भवन निर्माण कार्य में पत्थर छड़ एवं अन्य निर्माण सामग्री प्राक्कलन के अनुरूप उपयोग नहीं किया जा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता की जांच कराते हुए दोषियों के विरूध कार्रवाई कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नही, तो क्यों?