क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत प्रखंड मांझी में शिव कैलाश उच्च विद्यालय, मटियार में चहारदिवारी नहीं होने से पशुओं तथा असामाजिक तत्वों की उपस्थिति के कारण छात्र -छात्राओं को पठन - पाठन में कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय में चहारदिवारी निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?