क्या मंत्री,शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करते करेंगे कि- 1.क्या यह बात सही है कि सरकारी स्कूलों में छात्रवृत्ति, पोशाक, किताब, मिड डे मील आदि का खर्च मिलाकर प्रति माह प्रति बच्चा 6000 रुपए खर्च होते हैं;2.क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी जिलों में दिनांक 2 जून से 20 जून,2025 तक लगाए गए समर कैंप में कुल 12 लाख बच्चे सम्मिलित हुए जिसमें से 6 लाख बच्चे जोड़ घटाव करने तथा पैराग्राफ पढ़ने व बोलने में असमर्थ रहे;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कौन से कदम कब तक उठाने का विचार रखती है?