क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत शिवसागर प्रखंड के ग्राम-डुमरी पंचायत-डुमरी शाहपुर के प्राथमिक विद्यालय का अपना खेल मैदान है, जिसका रकबा-1 एकड़ 70 डिसमिल है तथा जिसका खाता संख्या-233,एवं प्लॉट संख्या-435 है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त खेल मैदान में मिट्टी भराई एवं चाहरदीवारी नहीं होने से जमीन में बहुत गडढे एवं उबड़-खाबड़ हो गया है, जिससे कि उक्त मैदान में खेल संबंधी कोई गतिविधि नहीं हो पाती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारातमक है तो क्या सरकार खेल मैदान को खेलों इंडिया अथवा अन्य किसी योजना के तहत विकसित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?