क्या मंत्री,खेल विभाग याह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1.क्या यह बात सही है कि राज्य में फुटबॉल खेल की प्रैक्टिस के लिए एक भी स्टेडियम नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि जिला खेल पदाधिकारी पटना के पत्रांक 205, दिनांक 05.06.2024 तथा जिलाधिकारी, पटना के ज्ञापांक 1425 दिनांक 18.07.2024 द्वारा अध्यक्ष, गर्दनीबाग एथलेटिक्स क्लब से गर्दनीबाग स्टेडियम को फुटबॉल स्टेडियम के रूप में कर्णांकित किए जाने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गई परंतु आज तक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है जिसके कारण फुटबॉल के खिलाड़ी फुटबॉल की समुचित प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार फुटबॉल खेल को प्रोत्साहित करने हेतु गर्दनीबाग स्टेडियम को फुटबॉल के लिए कर्णांकित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?