क्या मंत्री, खेल विभाग,यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि -1.क्या यह बात सही है कि खेल विभाग द्वारा प्रखंडस्तरीय आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य होना है;2.क्या यह बात सही है खगड़िया जिला अन्तर्गत गोगरी प्रखंड के शेर चकला पंचायत के दीना चकला ग्राम के वार्ड 4 में स्थित सतीश किशन उच्च विद्यालय के मैदान में आउटडोर स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से खेलप्रेमियों और आमजनों में निराशा है एवं प्रतिभावान खिलाडियों की खेल प्रतिभा प्रभावित हो रही है,3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त स्थान पर आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कराने का विचार रखती है,हाँ तो कब तक, नही, तो क्यों ?