क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनु0 जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के एकंगरसराय प्रखण्ड के ग्राम पंचायत नारायणपुर के टोला माधोपुर के मौजा माधोपुर अमनार के महादलित टोला के थाना सं0-30, खाता सं0-56, खेसरा नं0-20/255 में जिलाधिकारी, नालंदा के पत्रांक-1779, दिनांक-10.06.2023 तथा स्थानीय क्षेत्रीय विकास हिलसा के पत्रांक-1821, दिनांक-21.11.2023 द्वारा सामुदायिक भवन-सह-वर्क शेड का निर्माण किया जाना है;2. क्या यह बात सही है कि अंचलाधिकारी द्वारा उक्त जमीन को सीमांकन भी करा दिया गया है, परंतु स्थानीय लोगों द्वारा निर्माण कार्य बाधित किया जा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त बाधा को दूर करते हुए कब तक सामुदायिक भवन-सह-वर्क शेड का निर्माण कार्य पूर्ण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?