क्या मंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेगे कि-1.क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत बिहपुर विधानसभा के बिहपुर प्रखंड अन्तर्गत लत्तीपुर उत्तर पंचायत में वार्ड -13 मुशहरी में सत्तर घर महादलित परिवार के रहते हैं,2. क्या यह बात सही है कि महादलित परिवार मे शौचालय और पीने के पानी का अभाव है,3. क्या यह बात सही है कि उक्त मुशहरी में एक सामुदायिक भवन है जिस पर ढलाई नहीं होने के कारण पानी टपकता है,4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त सामुदायिक भवन का ढलाई कराने का विचार रखती है, हाँ , तो कब तक, नहीं तो क्यों ?