क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत मुरौल प्रखंड के लिये स्वीकृत अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय विगत कई वर्षों से 45 किमी दूर महिला शिल्प कला भवन, मुजफ्फरपुर में संचालित है जिससे छात्रों को कठिनाइयों का समाना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो क्या सरकार मुरौल प्रखंड अंतर्गत ही सरकार के डायट (DIET ) भवन या अन्य स्थानों पर उक्त विद्यालय को संचालित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?