क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत बिहपुर विधानसभा के बिहपुर प्रखंड मे बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनबरसा ग्राम में उच्च विद्यालय नहीं हैं;2.क्या यह बात सही है कि सोनबरसा ग्राम में मध्य विद्यालय सोनबरसा दियारा है; जो उच्च विद्यालय मे उत्क्रमण के मापदंड को पूरा करता है :3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार मध्य विद्यालय सोनबरसा दियारा को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय बनाने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?