Back to Legislative Questions Repository
Q.No 64Starred Question Listed

गर्मी की छुट्टी की व्यवस्था

श्री मुकेश कुमार यादव (27) (बाजपट्टी) समाज कल्याण 22 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

दैनिक  समाचार पत्र में दिनांक 12.06.25 को प्रकाशित शीर्षक “भीषण गर्मी में आँगनबाड़ी केन्द्रों पर जाने को मजबूर मासूम”  को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि जहाँ प्रारम्भिक से उच्च विद्यालयों एवं कॉलेजों में गर्मी की छुट्टी होती है वहीं भीषण गर्मी में भी मासूम बच्चों को आँगनबाड़ी केन्द्र पर जाना पड़ता है, जिसके कारण बच्चों के सेहत पर हिट स्ट्रोक, निमोनिया जैसी बीमारी का प्रभाव पड़ता है, जिला में औसतन तापमान 40 से 44 डिग्री तक रहता है, यदि हाँ तो सरकार गर्मी के कारण बच्चों के सेहत पर पड़ रहे कुप्रभाव से बचाव के लिए आँगनबाड़ी केन्द्रों पर भी गर्मी की छुट्टी देने का विचार रखती  है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
22 जुलाई 2025
Member
श्री मुकेश कुमार यादव (27) (बाजपट्टी)
Department
समाज कल्याण
Ministry
समाज कल्याण
MLA Profile
Mukesh Kumar Yadav (27)
Mukesh Kumar Yadav (27)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Bajpatti - Sitamarhi (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Jan 1980