क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत रूनीसैदपुर प्रखंड के गुरूदह गौस नगर पंचायत के श्री जामुन भगत को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन की राशि 3 वर्ष पूर्व तक मिलती थी;2. क्या यह बात सही है कि विभागीय गलती के वजह से श्री जामुन भगत का नाम परिवर्तित होकर वर्तमान में जामुन खातुन हो गया है, जिसके कारण उनको पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकारश्री जामुन भगत की समस्या का समाधान करवाते हुए बकाया पेंशन राशि के साथ साथ वर्तमान में भी उन्हे पेंशन सुविधा से लाभान्वित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?