क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1.क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला के चेवाड़ा प्रखंड अन्तर्गत लहना पंचायत के ग्राम भलुआ के केन्द्र सं०-11 में विगत 10 वर्षाें से आँगनबाड़ी केन्द्र का भवन जर्जर है तथा सियानी पंचायत के ग्राम उकसी के केन्द्र सं०-11 में विगत 8 वर्षाें से आँगनबाड़ी केन्द्र का भवन जर्जर रहने के कारण अन्यत्र स्थानों पर संचालन किया जा रहा है,जिससे कठिनाई होती है ;2.क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा अपने पत्रांक-396/2024, दिनांक-30.10.2024 एवं पत्रांक-304/2024, दिनांक-10.10.2024 को भवन निर्माण से संबंधित विभागीय मंत्री को पत्र देने के बावजूद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त केन्द्रों पर जर्जर हो चुके भवन के स्थान पर नये भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यो ?