क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई एमवीयू एवं ए हेल्प परियोजना, दोनों के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी का प्रभार एक कनीय अधिकारी को दिया गया है, जबकि विभाग में कई वरीय पदाधिकारी पदस्थापित है; यदि हाँ, तो सरकार विभाग में वरीयता सूची को उल्लंघन कर कनीय अधिकारी को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी बनाए जाने के आदेश को कब तक रद करते हुए वरीयता सूची के अनुरूप राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी बनाए जाने को सुनिश्चित करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?