क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1 क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत नगर परिषद ,बनमनखी में शक्तिपीठ दुर्गा स्थान से नरसिंह अवतार स्थान मंदिर तक कच्ची सड़क रहने के कारण दुर्गा स्थान रोड से नहर होते हुए हरिमुढ़ी पथतक बरसात के दिनों में आवागमन बाधित रहता है, जिससे धर्मावलंबियों एवं आमजन को शक्तिपीठ दुर्गा स्थान एवं नरसिंह अवतार स्थान मंदिर आने-जाने में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक जनहित में दुर्गा स्थान मंदिर के आगे नहर होते हुए हरिमुढी पथ तक सड़क का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?