क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला के मुरौल प्रखण्डान्तर्गत महम्मदपुर बदल पंचायत के ग्राम-महम्मदपुर मोहन में बूढ़ी गंडक के बांध के किनारे 300 मछुआरों के परिवार बसे हुए है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायत स्थित बुढ़ी गंडक बांध की स्थिति कई जगहों पर जर्जर हो गयी है जिससे बरसात के दिनों में बांध से पानी का रिसाव होता रहता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त बॉध का मजबूतीकरण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?