क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बासोपट्टी प्रखंड के घोड़वंकी वालट सड़क के वछराज नदी में स्क्रु पाईल्स पुल क्षतिग्रसत है जिस कारण आवागमन में कठिनाई होती है;यदि हाँ, तो सरकार उक्त क्षतिग्रस्त पुल को कबतक आर.सी.सी. पुल निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?