स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक -30.06.2025 को प्रकाशित ‘‘चूहे के सुरंग से देवापुर-भैंसही छरकी समेत कई बांधों के टूटने की आशंका’’ शीर्षक के आलोक में क्या मंत्री जल संसंसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिले के सरफरा से लेकर गौसिंया तक सारण बांध में कई जानवरों द्वारा दर्जनों मांद बनायीं गयी हैं जिस कारण गंडक नदी में पानी भरते ही मांद बनाने से बांध में बनी सुराख़ में पानी भरने के साथ बांध टूटने का भय बना रहता है, यदि हाँ, तो सरकार सरफरा से लेकर गौसियां तक सारण तटबंध एवं छरकियों की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण एवं ऊचीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?