Back to Legislative Questions Repository
Q.No 260Starred Question Listed

ड्रेनेज का निर्माण

श्री राम सूरत राय (89) ( औराई) जल संसाधन 23 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, जल संसाधन  विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि लखनदेई नदी मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत लगभग 22 किमी0 प्रवाहित होकर बागमती स्लूइस के माध्यम से बागमती नदी में मिल जाती है;2. क्या यह बात सही हैं कि लखनदेई नदी पर तटबंध निर्माण हेतु योजना पूर्व में तैयार की गई थी परन्तु अब तक योजना की स्वीकृति नहीं हो पाई है, जिस कारण लखनदेई नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने पर मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत औराई एवं कटरा प्रखंड की बड़ी आबादी एवं खेती बाढ़ के त्रासदी से प्रभावित होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या  सरकार  उक्त लखनदेई नदी को सिंचाई हेतु अथवा ड्रेनेज चैनल के रूप में विकसित कराने हेतु कारवाई का विचार रखती, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
23 जुलाई 2025
Member
श्री राम सूरत राय (89) ( औराई)
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन
MLA Profile
Ram Surat Rai (89)
Ram Surat Rai (89)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Aurai - Muzaffarpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
10 Dec 1972