क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के पकड़ीदयाल प्रखंड के ग्राम ठीकहाँ से कोरल ग्राम तक बूढ़ी गंडक नदी के बाया तटबंध पर बना बाँध जर्जर हो चुका है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त बाँध का जिर्णोद्धार कर उस पर पक्की सड़क का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?