क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1) क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत नाथनगर विधान सभा क्षेत्र में सबौर प्रखण्ड के ग्राम लैलख, प्रशस्तडीह, महेशपुर, परघडी एवं गनौरा मोहनपुर में हर वर्ष गंगा नदी की बाढ़ के पानी का जलजमाव कई महीनो तक रहता है जिससे ग्रामीणें को आवागन बाधित हो जाता है;(2) क्या यह बात सही हैं कि उक्त ग्रामों में जलजमाव के कारण फसल का उत्पादन भी नहीं हो पाता है जिससे किसान उपज के अभाव में भूखमरी के कगार पर है तथा सरकार द्वारा उन्हें किसी प्रकार की मुआवजा नहीं दी जा रही है;(3) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त प्रखण्ड के ग्रामों में हो रहे जलजमाव की रोकथाम कराते हुए फसल क्षति का मुआवजा किसानों को ससमय दिलवाने का विचार रखती हैं, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?