क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला के मगध मेडिकल से कपस्या, मथुरापुर होते हुए रफीगंज तक जाने वाली सड़क एस०एच०-101 जो ग्राम चपरदह के जमुने नहीं को पार करते हुए जाती है, साथ ही उक्त मार्ग से गुरारू, पटैया तथा नगर प्रखंड के ग्रामीण मगध मेडिकल में इलाज हेतु तथा दिहाड़ी मजदूर लोग प्रत्येक दिन आवागमन करते है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त मार्ग में जमूने नदी पर बना पुल जर्जर हो गया है तथा कुछ दूर निजी जमीन होने के कारण सड़क का निर्माण नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार निजी जमीन को अधिग्रहण करते हुए सड़क का चौड़ीकरण तथा पुल का नवनिर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?