क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत कार्यपालक अभिंयता पथ निर्माण विभाग के कार्यक्षेत्र में 41 कि0मी0 लम्बी सड़क चकौती भाउर बुधनगरा नानपुर भदियन भासर डुमरा पथ पड़ता है वर्तमान में यह पथ ओ.पी.आर.एम.सी. योजना के तहत अभी मेन्टेनेन्स में है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क में घनकौल, मदशिपुर, रामनगर, बेंगहा, सिरसी, घाघी, कुरहर, गोरहउल, बुधनगरा, महिसौथा, चकौती के ग्रामीण क्षेत्र में पी.सी.सी. बिल्कुल ध्वस्त होकर बड़ा-बड़ा गड्ढा (खाई) का रूप ले चुका है जिसमें किसी समय भयंकर दुर्घटनाएं हो सकती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त जर्जर सड़क का जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?