क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1- क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत कहरा प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल सहरसा के अधीन पथ बरियाही बाजार से बलहा-मुरलीबसंतपुर होते शाहपुर तक की 5 कि.मी. पथ अत्यंत जर्जर है, जिससे कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथ का जीर्णोधार कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?