क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड बहेड़ी के पंचायत जोरजा के झझरी चौक पर करीब 2.5 एकड़ सरकारी भूमि है जिसे भू-माफिया द्वारा अतिक्रमण कर ग्रामीण हाट एवं मत्स्य पालन कर अवैध उगाही किया जाता है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त जमीन से हो रहे वसूली को सरकारी खाते में संधारित करते हुये उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?