क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत बरारी प्रखंड के बकिया सुखाय पंचायत में गंगा नदी के कटाव से बकिया गाँव कट रहा है एवं आवागमन हेतु बना नया पुल भी कट गया है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त गाँव के पास रिंग बाँध का निर्माण कर कटाव रोकने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?