क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत मोरवा अंचल के अंचलाधिकारी एवं अमिन द्वारा वर्ष 2013 में सड़क निर्माण हेतु ग्राम सारंगपुर पूर्वी (दलित बस्ती) के वार्ड नं0- 4 में सुकुमार राय के घर के सामने से झोरिल पासवान के मकान तक जमीन की नापी की गयी थी, परंतु अभी तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है, जिसके कारण उक्त दलित बस्ती के लोगों को आवागमन में असुविधा होती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त वर्णित ग्राम में नापी की गयी जमीन पर सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?