क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिला के विश्व शन्ति चौक, हिसुआ से सद्भावना चौक, नवादा तक के सड़क का चौड़ीकरण नहीं होने से यातायात में लोगों को भारी जाम की परेशानियों को सामना करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही हैं कि उक्त सड़क के किनारे नाली नहीं रहने से जल निकासी का कोई रास्ता नहीं है, जिससे नाले का पानी सड़क पर आ जाता है और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार विश्व शन्ति चौक, हिसुआ से सद्भावना चौक, नवादा तक सड़क का चौड़ीकरण एवं नाला का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?