क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत प्रखण्ड आमस के ग्राम पंचायत अकौना के ग्राम अलहुआचक में गणेश चौधरी के घर से मुख्य नहर तक नाला का निर्माण नहीं रहने तथा प्रखण्ड आमस के ही ग्राम पंचायत महुआवां के जी० टी० रोड कैफुल के दुकान से जेल रोड होते हुए मोरहर नदी तक नाला निर्मित नहीं होने के कारण पूरे गांव का अपशिष्ट जल सड़क पर ही बहाया जाता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त स्थानों पर नाला का निर्माण कराने का विचार करती है, नहीं तो क्यों ?