क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत प्रखंड नीमचक बथानी के ग्राम पंचायत तेलारी के ग्राम नीमचक में संवेदक के द्वारा किये जा रहे पैन की सफाई एवं पक्का ढलाई के कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है एवं प्राक्कलन के अनुरूप कोई सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त पैन की उच्चस्तरीय जांच करवाकर दोषी संवेदक पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?