क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के पंचायत गोरेयाकोठी के ग्राम गोरेयाकोठी, हेतिमपुर पंचायत के ग्राम नवतन एवं बरहोगा प्रेषोतिम पंचायत के बरहोगा पंचपटिया एवं अन्य स्थानों पर स्थापित ट्यूबवेल लगभग चार वर्षों से अधिक समय से बंद पड़े है ; यदि हाँ, तो सरकार उक्त प्रखंडों के बंद पड़े सभी ट्यूबवेल को कब तक चालू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?