क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला के गुरूवा प्रखंड में ग्राम विशुन विगहा, परसावाँ तथा सेसारी में जल जीवन हरियाली योजना के तहत आहर का जिर्णोंधार कार्य करवाया गया है;2. क्या यह बात सही है कि विशुनविगहा में आहर जिर्णोंधार के उपरांत प्राक्कलन में सम्मिलित कलभट्ट का निर्माण संयोजक द्नवारा नहीं किया गया है, जिससे जल संचय नहीं हो पा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार जाँच उपरांत दोषी पाये जाने पर संवेदक तथा विभागीय पदाधिकारी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?