क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला अंतर्गत रतैठा पंचायत में हुलास बांध के टूटने से सैंकड़ों एकड़ में भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त बांध की मरम्मती कराकर सिंचाई की व्यवस्था पुनर्बहाल कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?